Pakistan: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी जानकारी है कि सबसे पहले मारवात को हिरासत में लिया गया।
पढ़ें :- Pakistan Explosion : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
मारावात की गिरफ्तारी के संदर्भ में पीटीआई पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पीएमएलएन सरकार को नेशनल असेंबली के मौजूदा सदस्य के खिलाफ इस तरह के कदम पर पूरी तरह शर्म आनी चाहिए। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।’’ पार्टी ने इस्लामाबाद पुलिस पर ‘‘अवैध आदेशों’’ का पालन करने का आरोप लगाया और इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से ‘‘इस कार्रवाई को रोकने’’ का आह्वान किया।
A slap to the face of an already decimated democracy in Pakistan.
The military backed, authoritarian, illegitimate regime is now illegally arresting & abducting PTI’s elected members of Parliament, from the premises of the Parliament itself.
Interim Chairman PTI, Barrister… pic.twitter.com/43VD3Oal8U
पढ़ें :- US-Iran tensions : अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान तुरंत छोड़ने का किया आग्रह , सुरक्षा अलर्ट जारी
— PTI (@PTIofficial) September 9, 2024
विपक्ष के नेता उमर अयूब खान ने गिरफ्तारियों की निंदा की और आरोप लगाया कि इस्लामाबाद पुलिस ने उन्हें, पीटीआई नेता जरताज गुल वजीर और ‘‘अन्य सहकर्मियों’’ को गिरफ्तार करने के लिए दल गठित किए हैं।
क्रिकेटर से नेता बने 71 वर्षीय इमरान खान कई कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं और वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद करीब एक साल से जेल में हैं।