Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

By santosh singh 
Updated Date

Pakistan Terror Attack : पाकिस्तान में लगातार दूसरे दिन बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत छह लोगों की जान चली गई। बताया गया कि हमलावर ने उनके काफिले को निशाना बनाया। घटना उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में हुई। हमले में कई अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

क्या है मामला?

अशांत पश्चिमोत्तर प्रांत खैबर-पख्तूनख्वा में मंगलवार को विस्फोटक से भरे एक वाहन ने एक बस को टक्कर मार दी। इस दौरान बस में सवार कम से कम छह पांच नागरिकों की मौत हो गई। एक अन्य की भी जान जाने की खबर है। चीनी नागरिक दासू जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि शांगला जिले के बिशम इलाके में हुई घटना में कई अन्य घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब इस्लामाबाद से कोहिस्तान जा रही एक बस को सामने से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 अधिकारी इकट्ठा कर रहे हैं सबूत

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बिशम थाना प्रभारी (एसएचओ) बख्त जहीर ने बताया कि यह एक आत्मघाती धमाका था। संबंधित अधिकारी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शवों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। हम जांच करेंगे कि आत्मघाती हमलावर का वाहन कहां से और कैसे आया और यह कैसे हुआ?

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

पहले भी हो चुके हमले

शांगला कोहिस्तान के करीब है, जहां 2021 में एक आतंकवादी हमले में नौ चीनी समेत 13 लोग मारे गए थे। 60 अरब अमेरिकी डॉलर वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तत्वावधान में चल रही कई परियोजनाओं पर हजारों चीनी कर्मी पाकिस्तान में काम कर रहे हैं।

Advertisement