Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित छह जवान मारे गए, पांच घायल

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के वाहन पर हमला, मेजर सहित छह जवान मारे गए, पांच घायल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अशांत बलूचिस्तान प्रांत (Balochistan Province) में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army)  के वाहन पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) की फ्रंटियर कोर (FC) के छह जवान मारे गए हैं। जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में दी गई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

किस इलाके में हुआ विस्फोट?

जानकारी के मुताबिक, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट प्रांत के बोलान इलाके में आमिर पोस्ट और अली खान बेस के बीच हुआ।

हमले में कौन-कौन मारे गए?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में पाकिस्तानी सेना के मेजर (स्पेशल ऑपरेशंस कमांड) तारिक इमरान, नायक आसिफ, सुबेदार फारूक, नायक मशकूर, सिपाही वाजिद, सिपाही काशिफ की मौत हुई है। वहीं, सिपाही जीशान, सिपाही शादमान, नायक ओवैस, सिपाही जैनुल्लाह, सिपाही तय्यब घायल हुए हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Advertisement