Pakistans Airstrikes on Afghanistan : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अनबन बढ़ती ही जा रही है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर जबाबी हमले हो रहे है। खबरों के अनुसार, रात में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की है। हमले में कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने कोई बयान जारी नहीं किया है।
पढ़ें :- Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा
खबरों के मुताबिक, अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत (East Kunar Province) में पाक की ओर से एयरस्ट्राइक हुआ। पाकिस्तानी विमानों ने इलाके में एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई नागरिक घायल हुए हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक, कुनार प्रांत में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
पक्तिका प्रांत में भी हवाई हमले किए गए। स्थानीय सूत्रों के हवाले से टोलो न्यूज ने बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों (Pakistani fighter jets) ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के कई इलाकों को निशाना बनाया।
पक्तिका के बरमल जिले के राखा और तोरकंडी इलाकों (Torakandi areas)में दो अलग-अलग हमले हुए। इनमें से एक हमले में एक खाली घर को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरे हमले में एक पुरानी दुकान पर हमला हुआ। इन हमलों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।