Pakistan earthquake: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान को इस बात का डर सता रहा है कि भारत कहीं उस पर हमला न कर दे। वहीं, युद्ध की आशंकाओं के बीच पड़ोसी देश की धरती सोमवार (5 मई) भूकंप के झटकों से कांपी है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप भारतीय समय अनुसार, शाम 4 बजे आया है। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 रही और केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल, भूकंप से पाकिस्तान में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले 30 अप्रैल को पाकिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केन्द्र 50 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया।
EQ of M: 4.2, On: 05/05/2025 16:00:05 IST, Lat: 36.60 N, Long: 72.89 E, Depth: 10 Km, Location: Pakistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/c3YMJ0e3TQ— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 5, 2025
पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार
एनसीएस के अनुसार, सोमवार (5 मई 2025) दोपहर 12.35 बजे अफगानिस्तान में भी 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।