Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाक शेयर मार्केट क्रैश, डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ पाकिस्तानी रुपया

पाक शेयर मार्केट क्रैश, डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ पाकिस्तानी रुपया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान में चुनावी उठा-पटक के बीच पिछले तीन दिन में पाकिस्तानी रुपया (Pakistani Rupee) कमजोर हो गया है। 9-13 फरवरी तक पाकिस्तानी रुपए में 20 पैसे से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 9 फरवरी को 1 डॉलर की कीमत 279.28 पाकिस्तानी रुपए (Pakistani Rupee) थी ,जबकि 13 फरवरी को यह 279.50 पाकिस्तानी रुपए (Pakistani Rupee)पर आ गई।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : संत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

पाकिस्तान में चल रही सियासी उठापटक का उसके शेयर मार्केट (Stock Market) पर असर दिख रहा है। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (Pakistan Stock Exchange) लगातार तीसरे दिन गिरा है। स्टॉक मार्केट (Stock Market) हजार पॉइंट्स की गिरावट के साथ खुला। कल भी ऐसे ही हालात थे। 9 तारीख को शेयर मार्केट (Stock Market) में 2 हजार पॉइंट्स की गिरावट दर्ज की गई थी।

Advertisement