Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का 99 साल की उम्र में निधन

Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का 99 साल की उम्र में निधन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pankaj Tripathi Father Death: अभिनेता ​पंकज त्रिपाठी के पिता का 99 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है। बीते काफी दिनों से वो बीमारी से जूझ रहे थे। फिलहाल एक्टर के पिता की निधन की सही वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं, पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं।

पढ़ें :- Mother's Day Special: बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स ने इंडस्ट्री में कुछ इस तरह बजाय अपने नाम का डंका

वहीं, इसकी जानकारी होने पर अभिनेता अक्षय कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरे मित्र और सह कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुख हुआ। मां बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ओम शांति।’

पढ़ें :- High Court ने एक्ट्रेस को भेजा नोटिस, करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर उठे सवाल

गोपालगंज के लिए हुए रवाना हुए पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने एक्टर के पिता की मौत को लेकर ऑफिशियली स्टेटमेंट भी जारी कर दी है। स्टेटमेंट में कहा गया है, भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं।

 

Advertisement