लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) व आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा (RO-ARO Recruitment Exam) में पेपर लीक करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हो गया है। इसकी जानकारी यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार (UP DGP Prashant Kumar) ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में अब तक 396 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार
उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती (Police Recruitment) में पेपर ट्रांसपोर्ट करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों शिवम गिरी, रोहित पांडेय व अभिषेक गुप्ता की मदद से पेपर लीक किया गया था। मामले के मास्टर माइंड सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गाजियाबाद से तीन आरोपी गिरफ्तार हैं। चौथे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जो पटना में डॉक्टर है। इस गैंग ने सीधे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कॉन्टेक्ट किया, जिसके थ्रू पेपर छपकर आने थे।