Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Parineeti Chopra Roka : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का हुआ रोका, शादी अक्टूबर में?

Parineeti Chopra Roka : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का हुआ रोका, शादी अक्टूबर में?

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की खबरें भी काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। दोनों एक साथ नजर तो आते हैं लेकिन शादी के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन ये जोड़ी खुलकर एक-दूसरे से मिलती है और डिनर डेट पर भी जाती है। इसी बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का रोका हो गया है।

पढ़ें :- इस फिल्म को लेकर अमर सिंह चमकीला की बेटी इम्तियाज अली से खफ़ा, कहा- न्याय नहीं किया गया...

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को अपने हाथ में सिल्वर रिंग पहने हुए देखा गया। वहीं उनकी लेटेस्ट वीडियो में उन्हें सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर के बाहर भी देखा गया। इस दौरान भी उनके चेहरे पर स्माईल थी। मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  का रोका हो गया है। खबरें तो ये भी हैं कि ये जोड़ी इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी (Marriage in October)के बंधन में बंध जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का रोका काफी प्राइवेट तरीके के साथ किया गया। जहां महज परिवार के लोग ही शामिल थे। अब इन जोड़ी की शादी अक्टूबर तक होगी। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha)  को कोई जल्दबाजी नहीं है। दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी चल रहे हैं। वह शादी से पहले अपने सभी काम को पूरा करने में लगे हुए हैं। माना ये भी जा रहा है कि जब प्रियंका चोपड़ा Jio Mami Film Festival के लिए इंडिया आएंगी उसी दौरान परिणीति की शादी भी होगी।

बता दें, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)  को अपनी शादी की तैयारियों में बिजी होते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें वह शादी के सवाल पर ब्लश करती हुई नजर आ रही हैं। मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर पर भी जब उन्हें कैप्चर किया गया तो उनके चेहरे की हंसी काफी कुछ कह रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स का भी यही मानना है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)   भी मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का ही लहंगा पहनने वाली हैं।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..
Advertisement