1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. परिणीति चोपड़ा,बोलीं- ‘मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,’ अब पता चला..

परिणीति चोपड़ा,बोलीं- ‘मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,’ अब पता चला..

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स (Netflix) के अमर सिंह चमकीला में अपने प्रदर्शन के लिए तारीफें हासिल कर रही हैं। फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पत्नी सिंगर अमरजोत कौर के रूप में अभिनय करतीं नजर आ रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नेटफ्लिक्स (Netflix) के अमर सिंह चमकीला में अपने प्रदर्शन के लिए तारीफें हासिल कर रही हैं। फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी पत्नी सिंगर अमरजोत कौर के रूप में अभिनय करतीं नजर आ रही हैं। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों दोनों से समान रूप से प्रशंसा मिली हैं। अपनी अभिनय सफलता के अलावा, परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अब शादी के बाद उन्होंने राघव चड्ढा के बारे में जाना कि वो असल जिंदगी में किस तरह के व्यक्ति हैं।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में परिणीति ने कहा कि उन्हें राजनीति में कभी दिलचस्पी नहीं रही। हालांकि, वो अब इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित महसूस करती हैं क्योंकि उनके पति, राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। इंटरव्यू में, उन्होंने अपने करियर के लिए राघव चड्ढा के सपोर्ट को स्वीकार करते हुए राजनीति में अपनी बढ़ती रुचि पर चर्चा की है।

अभिनेत्री ने पोर्टल से कहा कि अब तो करना पड़ता है, मुझे अब राजनीति को भी फॉलो करना होगा लेकिन मेरी शिकायत यह है कि वो यानी राघव मनोरंजन इंडस्ट्री को फॉलो नहीं करते। भगवान ही जानता है उन्होंने आखिरी बार स्क्रीन पर क्या देखा होगा। मुझे उसे लेकर डाउट है कि उन्हें फिल्मों के बारे में कुछ नहीं पता। वो संगीत के बारे में थोड़ा-बहुत जानते हैं, लेकिन उसे यह नहीं पता होगा कि यह मेरी फिल्म का गाना है या नहीं। इसलिए मुझे उसे लगातार उकसाना पड़ता है।

अभिनेत्री ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि वो राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती हैं और राघव मनोरंजन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं, इसलिए वे उस जीवन के बारे में बात करते हैं जो उनके लिए आदर्श है। दोनों की शादी को 5 माह पीरे होने वाले हैं, कपल ने 25 सितंबर 2023 को विवाह रचाया था।

इंटरव्यू के दौरान, परिणीति चोपड़ा ने साझा किया कि शुरुआत में उन्हें भारतीय राजनीति में राघव चड्ढा के बारे में भी बहुत कम जानकारी थी, उन्होंने कहा कि जब वो पहली बार उनसे मिलीं तो उन्हें उनकी पेशेवर उपलब्धियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

पढ़ें :- फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज, काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े उठाएंगे मिलावटखोरी का मुद्दा

फिलहाल, परिणीति ने कहा कि लेकिन अब जब मैं उन्हें और उनके काम को जानती हूं, वो कौन हैं और क्या करते हैं, तो पता चला कि वो सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं। संसद के सबसे युवा सदस्य बनने के लिए 35 साल की उम्र में, इस पार्टी का हिस्सा बनें और वो काम करें जो वो कर रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करना अच्छा है जो इंडस्ट्री में नहीं है। इससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर जीवन जीने की भी परमिशन मिलती है। उन्होंने कहा कि राघव ने उनके जीवन को और अधिक सामान्य बना दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...