Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट की बड़ी जीत, टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को हराकर किया उलटफेर

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट की बड़ी जीत, टोक्यो ओलंपिक चैंपियन को हराकर किया उलटफेर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में डिफेंडिंग चैंपियन युवी सुसाकी (Defending champion Yuvi Susaki) को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। भारतीय रेसलर (Indian Wrestler) ने इसके साथ ही टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विनेश इस मुकाबले में जापान की रेसलर से आखिरी मिनट में 0-2 से पिछड़ रही थीं। हार का खतरा मंडरा रहा था, तभी भारतीय रेसलर (Indian Wrestler)  ने पलटवार किया। विनेश फोगाट ने मैच खत्म होने से 30 सेकंड से तगड़ा दांव लगाकर हार को जीत में बदल लिया। इसके साथ ही विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

पढ़ें :- Haryana Voting: वोट डालने के बाद CM सैनी ने तीसरी बार BJP सरकार बनाने का किया दावा; कुमारी शैलजा बोलीं- हम सभी 90 सीटें जीतेंगे
पढ़ें :- Haryana Assembly Polls: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी; 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को पेरिस ओलंपिक के 50 किलो वर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती में मुश्किल ड्रॉ मिला है। उनका पहला ही मुकाबला गत चैंपियन और नंबर-1 रेसलर युवी सुसाकी (Yuvi Susaki) से हुआ। युवी सुसाकी (Yuvi Susaki)  के नाम 4 वर्ल्ड कप खिताब भी हैं। जाहिर है विनेश को अगर जीतना था तो उन्हें अपना बेस्ट प्रदर्शन करना था। विनेश ने ऐसा किया भी और मैच जीतकर बता दिया कि वे इस ओलंपिक में सब कुछ झोंकने आई हैं। इरादा सिर्फ मेडल लेकर लौटने का है।

विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और जापान की युवी सुसाकी (Yuvi Susaki)  के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले राउंड में सिर्फ एक अंक मिला, जो युवी सुसाकी (Yuvi Susaki) के नाम रहा। यह अंक भी उन्होंने नहीं जीता, बल्कि विनेश ने हारा। दरअसल, विनेश को पैसिव कुश्ती के लिए रेफरी ने वॉर्न किया। इसके बाद विनेश को 30 सेकंड में अटैक करना जरूरी था। विनेश ने ऐसा नहीं किया और युवी सुसाकी (Yuvi Susaki) को एक पॉइंट मिल गया।

युवी सुसाकी (Yuvi Susaki)  को दूसरे राउंड में भी इसी तरीके से एक अंक मिला और वे 2-0 से आगे हो गईं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा था भारतीय खेल प्रेमियों की धड़कनें बढ़ रही थीं। वे जोर-जोर से विनेश को चीयर कर रहे थे।अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने भी अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और आखिरी कुछ सेकंड में युवी सुसाकी (Yuvi Susaki) को टेकडाउन कर जीत हासिल की। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने यह मुकाबला 3-2 से जीता।

Advertisement