Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Parliament Budget Session: राहुल गांधी का पीएम मोदी मोदी पर बड़ा हमला, ट्रेड डील से लेकर एपस्टीन फाइल्स पर कह दी बड़ी बात

Parliament Budget Session: राहुल गांधी का पीएम मोदी मोदी पर बड़ा हमला, ट्रेड डील से लेकर एपस्टीन फाइल्स पर कह दी बड़ी बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Parliament Budget Session: लोकसभा में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने जैसे बोलना शुरू किया, सदन में जमकर हंगामा मच गया। इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, संसद के बाहर राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा​ कि, मैं तीन चीजें बोलना चाहता हूं। पहली चीज सदन में बोलने नहीं दे रहे हैं। मोदी जी घबराए हुए हैं। आपने देखा जो ट्रेड डील चार महीनों से रूकी हुई थी, कुछ बदला नहीं। किसी न किसी कारण जो मैं जानता हूं और नरेंद्र मोदी जानते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी जी पर प्रेसर है और उनके इमेज का गुब्बारा हजारों करोड़ लेकर बनाया गया वो फूट सकता है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की

राहुल गांधी ने आगे कहा, मेन बात ये है कि, हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर लिया गया है। किसने किया है और कैसे किया है ये हिंदुस्तान की जनता को सोचना है। इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को सदन में नहीं बोलने दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि, ट्रेड ​डील के जरिए किसानों की मेहनत और खून पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है और वो इसलिए बेचा है कि वो कॉम्प्रोमाइज हैं। इसके साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं, जिन लोगों ने उनकी इमेज बनाई है अब उसे वो फोड़ने लगे हैं। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।

पढ़ें :- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, रंगबाजी और कटमनी इनकी कमाई का है जरिया : पीएम मोदी

बता दें कि, लोकसभा में सोमवार को भी राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया तो जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे की एक अप्रकाशित किताब की कुछ लाइनों का जिक्र किया, जिसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी आज भी उसी मुद्दे पर बोलना शुरू किए,​ जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

 

Advertisement