Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Paush Amavasya 2022 : ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में पड़ रही है पौष अमावस्या, इस योग में किए गए मांगलिक कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं

Paush Amavasya 2022 : ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ में पड़ रही है पौष अमावस्या, इस योग में किए गए मांगलिक कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Paush Amavasya 2022 : वैदिक पंचांग के अनुसार पौष माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को पौष अमावस्या कहते हैं। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पौष अमावस्या पर पौष अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए  तर्पण व श्राद्ध किया जाता है। वहीं पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए इस दिन उपवास रखा जाता है। पौष माह में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व है। क्योंकि कई धार्मिक कार्य अमावस्या पर किये जाते हैं।

पढ़ें :- 07 मई 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

2 जनवरी, 2022 के लिए पौष अमावस्या का मुहूर्त
जनवरी 2, 2022 को 03:43:56 से अमावस्या आरम्भ
जनवरी 3, 2022 को 00:05:26 पर अमावस्या समाप्त

इस बार पौष के महीने की अमावस्या तिथि 2 जनवरी 2022 दिन रविवार को पड़ेगी। इस बार की अमावस्या पर बहुत ही चमत्कारिक योग बन रहा है। इस दिन प्रात: 07 बजकर 14 मिनट से शाम 04 बजकर 23 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ योग में किए गए मांगलिक कार्य हमेशा शुभ फल प्रदान करते हैं।

Advertisement