Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विराटखंड के निवासियों ने हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

इस अवसर पर मौजूद नागरिकों ने कहा कि शांति की धरती पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बी पी सिंह अध्यक्ष ,ए के ओझा उपाध्यक्ष आर डब्लू ए विराट-2, मीरा सिंह सचिव, राजीव महतानी व संजय गुप्ता संयुक्त सचिव, शलभ सक्सेना कोषाध्यक्ष, सुनीता कुमार सांस्कृतिक सचिव के अलावा विनायक अवस्थी, वी पी सिंह, राघवेन्द्र प्रकाश, बृजेश श्रीवास्तव, उमाशंकर लाल,मंजू गुप्ता, अंजू, अल्का, कादम्बरी, अनिता, निशि,नीलम,साधना,सुधार आदि मौजूद थे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement