नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा की।
पढ़ें :- नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए चाहिए ₹4.52 लाख करोड़, देश की GDP इससे कम, 5130 लोग अब भी लापता
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट लिखा कि आज पांचवे चरण का मतदान है। उन्होंने कहा कि पहले चार चरणों में ही यह साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है और भाजपा को हरा रही है।
राहुल गांधी ने लिखा कि नफ़रत की राजनीति से ऊब चुका यह देश अब अपने मुद्दों पर वोट कर रहा है। युवा नौकरी के लिए, किसान MSP और कर्ज़ से मुक्ति के लिए, महिलाएं आर्थिक निर्भरता और सुरक्षा के लिए और मज़दूर वाजिब मेहनताने के लिए।
उन्होंने कहा कि जनता INDIA के साथ मिलकर खुद यह चुनाव लड़ रही है और देश भर में बदलाव की आंधी चल रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं अमेठी और रायबरेली समेत पूरे देश से अपील कर रहा हूं । अपने परिवारों की समृद्धि के लिए, खुद के अधिकारों के लिए, भारत की प्रगति के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलिए और वोट कीजिए।
पढ़ें :- हमीरपुर में दुखद घटना, बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
कुछ देर में रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी कुछ देर रायबरेली पहुंचेंगे। बछरावां के बूथों से लेकर हरचंदपुर विधानसभा से होते हुए पूरे रायबरेली में मतदान केंद्रों पर भ्रमण करेंगे।