नई दिल्ली। देश हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।
पढ़ें :- 'मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं...' सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने राजभर की टिप्पणी पर सरकार को घेरा
देश इस वक्त निर्णायक मोड़ पर खड़ा है!
हर वर्ग को ‘देश बनाने’ और ‘देश बिगाड़ने’ वालों के बीच का फर्क पहचानना होगा।
कांग्रेस और INDIA मतलब:
– युवाओं की पहली नौकरी पक्की
– किसानों को MSP की गारंटी
– हर गरीब महिला लखपति
– श्रमिक को न्यूनतम 400 रू प्रतिदिन
– जातिगत गिनती और…पढ़ें :- Cyclone Murasu : यूपी समेत 15 राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 4, 2024
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि कांग्रेस और INDIA मतलब युवाओं की पहली नौकरी पक्की। किसानों को MSP की गारंटी और हर गरीब महिला लखपति। श्रमिक को न्यूनतम 400 रुपये प्रतिदिन मजदूरी,जातिगत गिनती और आर्थिक सर्वे ,सुरक्षित संविधान और नागरिक के अधिकार ।
उन्होंने कहा कि जबकि इसके उलट भाजपा मतलब बेरोज़गारी पक्की,किसानों पर कर्ज़ का बोझ असुरक्षित और अधिकार विहीन महिलाएं। मजबूर और बेबस मज़दूर, वंचितों के साथ भेदभाव और शोषण तानाशाही और दिखावे का लोकतंत्र होगा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आपका भविष्य आपके हाथों में है, सोचिए, समझिए और सही फैसला कीजिए।