लखनऊ। किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के लोग सकुशल वतन वापसी लौट आए हैं। उनके परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से उनके वापसी के लिए मदद मांगी थी। केंद्रीय मंत्री के प्रयास के बाद वहां फंसे लोग सकुशल लौटे तो वो भावुक हो गए। अब केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि, यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है।
पढ़ें :- नेपाल में कुदरत का कहर: मौतों का आंकड़ा 1,290 पार, अपनों की पहचान के लिए 'फ्री DNA प्रोफाइलिंग' देगा भारत
किर्गिस्तान से लौटने वाले लोगों की तस्वीर को शेयर करते हुए जितिन प्रसाद ने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार! किर्गिस्तान में फंसे हमारे प्यारे पीलीभीत वासी सफलतापूर्वक पीलीभीत लौट आए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार! किर्गिस्तान में फंसे हमारे प्यारे पीलीभीत वासी सफलतापूर्वक पीलीभीत लौट आए हैं।
यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित… pic.twitter.com/rurzE1OscZ
— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) January 2, 2026
पढ़ें :- Gold Price Crash : चांदी 2 दिन में 8803 रुपये, सोना 2652 रुपये सस्ता,कच्चे तेल की कीमत में तेजी और PM मोदी की अपील का असर
यह घटना न केवल केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा हमारे भारतीय भाई-बहनों की सुरक्षा की प्राथमिकता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि हमारी सरकार हर परिस्थिति में अपने नागरिकों का साथ देने के लिए कटिबद्ध है।
मैं पीलीभीत के सभी निवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री जी और विदेश मंत्रालय का हृदय से धन्यवाद करता हूं। आपकी मेहनत और समर्पण के कारण ही हमारे भाई-बहन सुरक्षित वापस लौट सके हैं।