सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर लोकसभा सीट (Sultanpur Lok Sabha constituency) से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि चुनाव में विपक्ष की चुनौती तो है, लेकिन जनता भाजपा के काम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जो भी निर्णय लेगी वो सही होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं है। ये जनता के दिलों में है। जनता विकास के मुद्दे पर वोट देगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) सहित कई नीतियों का जनता को सीधा लाभ मिला है। विपक्ष के लोग जातिवाद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यूपी में भाजपा की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा पूरा फोकस सुल्तानपुर सीट पर है। मेनका गांधी ने 2019 के चुनाव में भी सुल्तानपुर सीट से ही जीत दर्ज की थी।