Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा और बसपा को जनता ने नकार दिया, योगी आदित्यनाथ ने यूपी की तस्वीर और तकदीर बदल दी : जेपी नड्डा

सपा और बसपा को जनता ने नकार दिया, योगी आदित्यनाथ ने यूपी की तस्वीर और तकदीर बदल दी : जेपी नड्डा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार साल में उत्तर प्रदेश काफी आगे बढ़ा है, जिसके कारण आज यूपी विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सपा और बसपा को जनता ने नकार दिया है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। आज से कुछ साल पहले यूपी तुष्टीकरण की राजनीति से ग्रसित था और जातीय आधार पर सत्ता का दुरुपयोग होता था।

यहां विकास नहीं था लेकिन पिछले 4 साल से देश के सबसे अग्रणी प्रदेशों में से एक है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में दुनिया के समृद्ध और विकसित देशों की तुलना भारत से करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे सबसे अधिक 130 करोड़ आबादी होने के बावजूद मोदी सरकार ने कैसे कोविड प्रबंधन किया।

संसाधनों को सीमित समय में कई गुना बढ़ाकर कोरोना को काबू किया। आक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग और ओछी राजनीति का जिक्र कर बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement