Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Quinoa Upma: डायबिटीज और पेट की दिक्कतों से परेशान लोग ब्रेकफास्ट में शामिल करें क्विनोआ उपमा

Quinoa Upma: डायबिटीज और पेट की दिक्कतों से परेशान लोग ब्रेकफास्ट में शामिल करें क्विनोआ उपमा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खान पान और जीवनशैली का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इससे शरीर तमाम बीमारियों का खतरा रहता है। वहीं अगर हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल किया जाय तो शरीर को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। क्विनोवा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को तमाम जरुरी पोषक तत्व मिलते है।

पढ़ें :- Ram Temple Donation Theft Row : नृपेंद्र मिश्रा बोले-राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया, भक्तों का विश्वास हुआ है आहत , बदलना चाहिए पूरा मैनेजमेंट

क्विनोआ खाने से डायबिटीज और पेट की तमाम समस्याओं में फायदा करता है।क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी दूर करने और एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

इसे ब्रेकफास्ट में शामिल करके शरीर को कई जरुरी पोषक तत्व पहुंचाया जा सकता है। जिससे कई बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आज हम आपको क्विनोआ का उपमा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

क्विनोआ उपमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 चम्मच ऑयल
2 चम्मच मूंगफली के दाने
1 छोटी चम्मच राई,
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच उड़द दाल
6-7 करी पत्ता
2 हरी मिर्च
1/4 कप बारीक कटा प्याज
1/4 कप बारीक कटा टमाटर
बीन्स
गाजर
मटर
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
बारीक कटा हरा धनिया,
1 स्पून ताजा नारियल कसा हुआ
आधा नींबू का रस

पढ़ें :- UPPSC ने जारी किया APO मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

क्विनोआ उपमा बनाने का तरीका

क्विनोआ उपमा तैयार करने के लिए 1 कड़ाही में 1 चम्मच ऑयल डालकर 2 चम्मच मूंगफली के दाने भून लें। मूंगफली भुन जाएं तो इसमें 1 छोटी चम्मच राई, 1 चम्मच चना दाल और 1 चम्मच उड़द दाल डालकर भूनें। अब तेल में 6-7 करी पत्ता और 2 हरी मिर्च को लंबा काटकर डाल दें। इसमें 1/4 कप बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। थोड़ी देर बाद 1/4 कप बारीक कटा टमाटर डालें।

अब जो सब्जी आपको पसंद हो जैसे बीन्स, गाजर, मटर डाल दें। सारी सब्जियों को करीब 1-2 मिनट के लिए भून लें और फिर 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दें। अब 2 चम्मच पानी डालें और सब्जियों को ढ़ककर पकाए।

सब्जियों में नमक डालें और फिर इसमें उबला हुआ क्विनोआ डाल दें। ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, 1 स्पून ताजा नारियल कसा हुआ डाल दें। अब इसे 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और ऊपर से आधा नींबू का रस डालकर सर्व करें। स्वादिष्ट क्विनोआ उपमा बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते में खाएं। क्विनोआ फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से तेजी से वजन कम होता है। क्विनोआ में ढ़ेर सारे विटामिन और मिनरल भी पाए जाते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

 

पढ़ें :- IND vs AFG Toss : अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
Advertisement