Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए आपके शहर में है क्या कीमत

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जानिए आपके शहर में है क्या कीमत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में डीजल—पेट्रोल के दामों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बढ़ते दामों के कारण आम जनता की जेब पर इसका बड़ा असर हो रहा है। डीजल की कीमत अधिकतम 30 पैसे तक बढ़ी है, जबकि पेट्रोल की कीमत भी 26 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

पढ़ें :- Delhi News : अरविंद केजरीवाल के खिलाफ NIA जांच की उपराज्यपाल ने की सिफारिश ,आतंकी संगठन से फंड लेने का आरोप

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 97.22 रुपये जबकि डीजल का दाम 87.97 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.36 रुपये व डीजल की कीमत 95.44 रुपये प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 28वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर                डीजल                     पेट्रोल
दिल्ली               87.97                    97.22
मुंबई               95.44                     103.36
कोलकाता       90.82                    97.12
चेन्नई             92.58                       98.40

पढ़ें :- ये हमारे लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है,मिलकर लड़ेंगे, जीतेंगे और देश के हालात बदल देंगे : राहुल गांधी

 

Advertisement