Petrol-diesel: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने Petrol-diesel के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में करीब 60 से जयादा बार Petrol-diesel के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है लेकिन तीन साल बाद भी किसानों के गन्ने में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर में भी हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, इससे पहले बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बुधवार निशाना साधा था।
भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है।
पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं।
लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा? #महंगे_दिन#गन्ने_के_दाम_बढ़ाओ
पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 2, 2021
उन्होंने कहा था कि महंगाई की मार से जनता परेशान है लेकिन सरकार महंगाई बढ़ाते जा रही है। वहीं, गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा?