Philippines landslide : फिलीपींस में मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। देश में बटांगस प्रांत के एगोन्सिल्लो शहर में सुबह 6 बजे से पहले अचानक से लैंडस्लाइड हो गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 28 वर्षीय गर्भवती महिला, उसका 9 वर्षीय बच्चा और महिला के 13 और 15 वर्षीय भाई-बहन शामिल हैं। चारों की मौत मलबे के नीचे दबने की वजह से हुई। बचावकर्मियों ने चारों के शव मलबे के नीचे से निकाल लिए।
गौरतलब है कि ‘गेमी’ इस साल फिलीपींस में आया तीसरा तूफान है, जिसके बुधवार रात या गुरुवार सुबह तक देश से चले जाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने हालांकि चेतावनी दी है कि गेमी के चले जाने के बाद भी बारिश जारी रहेगी।