नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने फोन पर बातचीत की है। इस बारे में उन्होंने सोशल साइटस एक्स पर बताया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वह हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ खड़े हैं।
पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी
कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने एक्स पर पोस्ट किया, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से फोन पर बातचीत हुई। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) परिवार के साथ हैं।
केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखंड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है। केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।
वहीं, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर पोस्ट किया, कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!
कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा।… https://t.co/mjZ2hBH76y
पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 18, 2024