Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PHOTOS : भूकंप के झटकों से म्यांमार धराशाई, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं चमकती इमारतें

PHOTOS : भूकंप के झटकों से म्यांमार धराशाई, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं चमकती इमारतें

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। म्यांमार (Myanmar) में आज का दिन ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) साबित हुआ है। देश में रिक्टर स्केल पर 7.7 की तीव्रता वाला भूकंप (Earthquake)  आया तो वहीं 10 मिनट बाद फिर से एक जोरदार झटका लगा। भूकंप (Earthquake) के इन झटकों से बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कई तस्वीरें ऐसी आई हैं, जिनमें लोग चिल्लाते और बिलखते हुए दौड़ रहे हैं।

पढ़ें :- मौलाना यासूब अब्बास, बोले- अब यह साफ हो गया कि अब ईरान है सुपर पॉवर

मलबे का ढेर में तबदील बहुमंजिला इमारतें

भूकंप के लगातार आए दो झटकों की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऊंची इमारतें भरभराकर गिर गईं। इन झटकों को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी महसूस किया गया।

थाईलैंड ,भारत और चीन में भी महसूस हुए झटके

पढ़ें :- बुंदेलखंड को बड़ी सौगात: चित्रकूट में बनेगा हाई-टेक डिफेंस हब, ₹562 करोड़ का निवेश

ये झटके थाईलैंड और चीन में भी महसूस हुए हैं। इसके अलावा भारत के भी पूर्वोत्तर राज्यों में झटके महसूस हुए हैं।

निर्माणाधीन इमारत बनी मलबा

म्यांमार से ऐसी कई तस्वीरें आई हैं, जिनमें इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं।

पढ़ें :- UP Agricultural Science Congress 2026: सीएम योगी बोले-अब ‘लैब टू लैंड’ नहीं, ‘लैंड इज लैब’ का दौर, खेत ही बनेंगे नवाचार की प्रयोगशाला

ग्रामीण इलाकों में भी बड़ा नुकसान

अनुमान है कि म्यांमार के सुदूर इलाकों में भी बड़ा नुकसान हुआ होगा, लेकिन अब तक ज्यादा खबरें नहीं मिल पाई हैं।

एक झटके में पुल भी जमीन पर आया

म्यांमार में एक नदी पर बना पुल भी भूकंप में भरभरा गया। शुरुआत से अंत तक पूरा पुल ही मलबे का ढेर बन गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पढ़ें :- यूपी में बेमौसम बारिश का कहर: अब तक 20 मौतें, सीएम योगी सख्त-24 घंटे में मुआवजा और राहत का अल्टीमेटम

सड़कें तक फट गईं

भूकंप के कारण सड़कें तक फट गईं। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे सड़क फटी तो लोग वहीं ठहर गए।

बैंकॉक की राजधानी थाईलैंड में भी है बड़े नुकसान का डर

बैंकॉक में तो 1.7 करोड़ लोग हाई राइज बिल्डिंगों में रहते हैं। इसके कारण वहां नुकसान ज्यादा होने की आशंका है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, एक झटके में बदले 7 उम्मीदवार, नई लिस्ट से मची सियासी हलचल
Advertisement