Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Photos: शेरवानी के साथ सिर पर पगड़ी पहन रणबीर कपूर फिर से बने दूल्हा, बारात में जमकर किया डांस

Photos: शेरवानी के साथ सिर पर पगड़ी पहन रणबीर कपूर फिर से बने दूल्हा, बारात में जमकर किया डांस

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शेरवानी और सिर पर पगड़ी पहन कर दोबारा दूल्हा बने नजर आये। अरे चौकिए नहीं रणबीर कपूर फिर से शादी नहीं कर रहे बल्कि रणबीर कपूर हाल ही में एक फैशन इवेंट का हिस्सा बने थे। यहां रणबीर ने अपने लुक और अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया और लाइमलाइट चुरा ली। दरअसल रणबीर कपूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के ‘बारात’ के लिए शोस्टॉपर बने।

पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN

दिल्ली में हुए इस फैशन शो के लिए रणबीर कपूर दूल्हा बने नजर आये। उन्होंने दूल्हे का गेटअप लिया था। सोशल मीडिया पर रणबीर का ये लुक वायरल हो रहा है। वीडियोज में दिखाया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने कार में ग्रैंड एंट्री ली। इसी दौरान ढोल भी बज रहे थे।

एक्टर रणबीर ने वहां मौजूद सभी लोगों को वेव किया और प्यार दिया। जब रणबीर स्टेज पर गए तो उन्होंने बाकी मॉडल्स के साथ डांस किया। रणबीर कपूर ने जमकर ठुमके लगाए। रणबीर के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

पूरे लुक में रणबीर बेहद डैशिंग लग रहे थे।  उन्होंने अपने लुक को आइवरी और पिंक मोजरी पहनी हुई थी। साथ ही कंधे पर शॉल भी डाली हुई थी। उन्होंने पर्ल एक्सेसरीज भी मैच की। रणबीर के तू झूठी मैं मक्कार को-स्टार अनुभव बस्सी भी रैंप पर नजर आए थे।

 

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
Advertisement