नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद शहर (Ahmedabad City) के नारोल इलाके में रहने वाले फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) पर चौंकाने वाले आरोप लगा है। आरोप है कि उसने एक मरीज को नशीला पदार्थ देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो बनाए और मरीज को बार-बार ब्लैकमेल कर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करता था।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इस कथित अपराधी का नाम डॉ. नीलेश कुमार नायक (Dr. Nilesh Kumar Nayak) है, जो फिलहाल पुलिस की जांच के दायरे में है। मणिनगर पुलिस स्टेशन (Maninagar Police Station) में दर्ज शिकायत के अनुसार, नारोल निवासी 35 वर्षीय पीड़िता निकोल में डॉ. नायक के क्लिनिक में मधुमेह और त्वचा संबंधी बीमारियों का इलाज कराने आई थी। महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार पिछले साल मई में शुरू हुआ जब वह परामर्श के लिए क्लिनिक गई थी।
इंजेक्शन लगाया और कर दिया बेहोश
शिकायत में कहा गया है कि एक बार जब वह डॉक्टर के पास गई तो डॉ. नायक ने उसे इंजेक्शन लगाया और दावा किया कि इससे उसकी तकलीफ कम हो जाएगी। हालांकि, इंजेक्शन लगने के बाद वह बेहोश हो गई। उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े उतार दिए और उसकी सहमति के बिना उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए।
डॉ. नायक ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया और उसे 4 लाख रुपये नकद और कीमती गहने देने के लिए मजबूर किया
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके बाद, डॉ. नायक ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया और उसे 4 लाख रुपये नकद और कीमती गहने देने के लिए मजबूर किया। हालात तब और बद से बदतर हो गए जब आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को मणिनगर के एक होटल में अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया और धमकी दी कि अगर वह ऐसा नहीं करती है तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इस धमकी के सहारे डॉक्टर ने बार-बार उस महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता को लगातार उत्पीड़न सहना पड़ा, जब तक कि उसने आखिरकार अपने पति को इस बारे में नहीं बताया। उसके सहयोग से उसने पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डॉ. नायक की सक्रियता से तलाश कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि आरोपी के पकड़े जाने और उससे पूछताछ के बाद और भी जानकारियां सामने आएंगी।