नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) 24 फरवरी को बिहार से इस योजना के पैसे किसानों के खाते में डालेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। पिछली बार 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई थी। 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बिहार की राजधानी पटना में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मैं बिहार के कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। यहां कृषि और किसानों के लिए बेहतरीन काम हो रहा है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) के वितरण के लिए बिहार आएंगे।
2019 में शुरू हुई थी पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना 1 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी और इसके तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की सहायता दी जाती है। तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले जाते हैं। अब तक किसानों को पीएम किसान की 18 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
ऐसे देखें लाभार्थियों की लिस्ट
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) ऑनलाइन उपलब्ध है। इसलिए किसान यह आसानी से जांच सकते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त मिलेगी या नहीं। आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
farmer corner पर क्लिक करें।
नया पेज ओपन होगा।
यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
एक फॉर्म खुलेगा।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।