नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 18वीं किस्त (18th Installment) किसानों के खाते में भेज दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए। इस बार 9.4 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 18वीं किस्त (18th Installment) भेजी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 18वीं किस्त (18th Installment) जारी कर दी है जिसके साथ ही किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे पहुंचने लगे हैं।
पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच
अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) से जुड़े हैं और योजना के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 (PM Kisan Helpline Number 155261) पर कॉल कर सकते हैं और मदद ले सकते हैं।