नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को यतलाम से पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 16वीं किस्त (16th Installment) जारी कर दी है । डीबीटी (DBT) के माध्यम से करोड़ों किसानों के खाते में 21 हजार करोड़ रुपये भेजे गए हैं।
पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं क़िस्त का हस्तांतरण महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले से किया जाएगा। जिसमें किसानों को यह क़िस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी। #PMKisan #PMKisan16thInstallment pic.twitter.com/Plh5TeGdBj
— Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) February 28, 2024
पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इस बार लगभग 18 हजार करोड़ रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे।
पहला तरीका
किस्त जारी होने के बाद अगर आपको जानना है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। बैंक या सरकार की तरफ से ये मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आता है, जिसमें किस्त की जानकारी दी गई होती है।
दूसरा तरीका
अगर किसी कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
पढ़ें :- DRDO Pralay missile : डीआरडीओ ने किया प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण , दुश्मन के लिए बनेगी चुनौती
तीसरा तरीका
अगर आपके बैंक खाते में एटीएम कार्ड नहीं बना है, तो आप अपनी पासबुक के जरिए भी जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आप पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं।