Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Kisan Samman Nidhi 19th installment : इस दिन आएगी 19वीं किस्त,@pmkisan.gov.in पर लाभार्थी चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi 19th installment : इस दिन आएगी 19वीं किस्त,@pmkisan.gov.in पर लाभार्थी चेक करें अपना नाम

By santosh singh 
Updated Date

PM Kisan Samman Nidhi 19th installment: केंद्र सरकार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 19वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। अगर आपने PM-KISAN योजना के लिए आवेदन किया है, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

1. सबसे पहले [PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में ‘लाभार्थी सूची’ (Beneficiary List) पर क्लिक करें।

3. अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें।

4. ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ (Get Report) पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

5. खुलने वाली सूची में अपने नाम को CTRL+F दबाकर खोजें।

PM-KISAN आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

अगर आपने हाल ही में इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. PM-KISAN पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में ‘अपना स्टेटस जानें’ (Know Your Status) पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

3. अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड डालें।

4. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।

5. अब आपको अपनी आवेदन की पूरी जानकारी स्क्रीन पर मिल जाएगी।

अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं दिख रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप निम्न उपाय अपना सकते हैं:

जिला स्तर की शिकायत निवारण समिति से संपर्क करें और अपने भुगतान की जानकारी प्राप्त करें।

नए किसान पंजीकरण’ (New Farmer’s Registration) के जरिए दोबारा आवेदन करें और अपनी जानकारी को सही-सही भरें।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

आधार कार्ड की जानकारी और e-KYC अपडेट करें, क्योंकि यह भुगतान प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है।
PM-KISAN योजना के फायदे

किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष आर्थिक सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

यह सहायता बीज, खाद और खेती से जुड़ी जरूरी चीजों को खरीदने में मददगार होती है।

किसानों को ऋणदाताओं के चंगुल में फंसने से बचाया जाता है।

उनकी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी यह सहायता सहायक होती है।

महत्वपूर्ण जानकारी
PM-KISAN योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी। यदि आप इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो अपनी बैंक डिटेल और लाभार्थी सूची जरूर चेक करें। अगर आपका नाम सूची में नहीं दिखता है, तो जल्द से जल्द सुधार करवाएं, ताकि आपकी किस्त में कोई देरी न हो।

पढ़ें :- Nestle India EPFO ​​Notice :  नेस्ले इंडिया को EPFO का ₹36.36 लाख का नोटिस , मुश्किल में मैगी बनाने वाली कंपनी!
Advertisement