Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम मोदी किसानों को आज देंगे 16वीं किस्त की सौगात

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम मोदी किसानों को आज देंगे 16वीं किस्त की सौगात

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल (Yavatma) lमें आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के अंतर्गत आज यानी 28 फरवरी 2024 को 9 करोड़ किसानों को 16वीं किस्त (16th Installment) का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Asian Games Closing Ceremony : नीरू ढांडा होंगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक, इस बार जीते हैं दो गोल्ड और एक सिल्वर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  इस बार लगभग 18 हजार करोड़ रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी, नेहा बोरा, योगेंद्र यादव समेत 500 हिरासत में, EC के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन

पहला तरीका

किस्त जारी होने के बाद अगर आपको जानना है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको एक मैसेज प्राप्त होगा। बैंक या सरकार की तरफ से ये मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आता है, जिसमें किस्त की जानकारी दी गई होती है।

दूसरा तरीका

अगर किसी कारण आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किस्त प्राप्त होने का मैसेज नहीं आया है, तो आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट के जरिए जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

तीसरा तरीका

पढ़ें :- 2017 से पहले गांवों को विकास नहीं, सिर्फ वादे मिले : सीएम योगी

अगर आपके बैंक खाते में एटीएम कार्ड नहीं बना है, तो आप अपनी पासबुक के जरिए भी जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं। इसके लिए अपने बैंक की ब्रांच में जाकर आप पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं।

Advertisement