नई दिल्ली। कथित शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोगों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाले में इनको बरी कर दिया है। इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल अपने आवास से पार्टी दफ्तर तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने अपने हाथ में गदा लेकर समर्थकों का अभिवादन किया।
पढ़ें :- Video-नेहरू जैकेट पहन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दिया सरप्राइज, जानें कैसा रहा रियक्शन?
प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि, आज कोर्ट और जज साहब ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया, इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूँ। इस लड़ाई में अभिषेक मनु सिंघवी जी समेत तमाम वकील साथियों और देश की जनता ने हमारा साथ दिया और जीत हासिल की, मैं उन सबका धन्यवाद करना चाहता हूँ। पिछले 4 साल से ED-CBI का ग़लत इस्तेमाल करके एक फ़र्ज़ी शराब घोटाला बनाया गया था। आज कोर्ट को यह फ़ैसला करना था कि इस मामले में मुक़दमा चलाया जाए या नहीं। आज कोर्ट ने अपने फ़ैसले में कह दिया है कि यह इतना फ़र्ज़ी और टुच्चा केस है इसमें मुक़दमा तक नहीं चलाया जा सकता है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देखा कि वो दिल्ली में केजरीवाल को नहीं हरा सकते, उन्होंने केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करने के लिए षड्यंत्र रचा। आज कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। अब नरेंद्र मोदी और अमित शाह को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि, मैंने पूरी ईमानदारी के साथ हर काम किया है। इसके बाद भी इनकी साजिश के कारण मुझे जेल भेज दिया। मैं वो राजनेता नहीं हूं। मेरे जेल जाने से मेरे परिवार पर फर्फ पड़ता है। इसके साथ केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इन्होंने दिल्ली की क्या हालत कर दी है। मैंने सरकार में रहते हुए दिल्ली में पांच हजार स्कूल बनाए हैं जबकि ये लोग पांच सौ स्कूल बनाकर दिखा दें। आज दिल्ली की सड़के कितनी खराब हैं। हर जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। मैंने जितना काम दिल्ली के लिए किया आप उतना कर दो आपको चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल को जेल में डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी।