Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोशनी के त्योहार दिवाली की शुभकामनाएं दी है। इसी क्रम में  राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश भर के लोगों को चाहिए कि वे ज्ञान के दीप का उपयोग करके जरूरतमंदों के जीवन को रोशन करें। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

पढ़ें :- लोकसभा सामान्य चुनाव के नामांकन की तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

उन्होंने सभी देश वासियों को ट्ववीट करते हुए कहा कि,‘सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश वासियों को बधाई देते हुए लिखा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और चमक से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है।

पढ़ें :- युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई करते हुए फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए : मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब
Advertisement