Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई घोषित पर पीएम मोदी ने हौंसला आफजाई किया, कहा- आप चैंपियनों में चैंपियन, आप  हर भारतीय के लिए हैं प्रेरणा

विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई घोषित पर पीएम मोदी ने हौंसला आफजाई किया, कहा- आप चैंपियनों में चैंपियन, आप  हर भारतीय के लिए हैं प्रेरणा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली थी। लेकिन ज्याद वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) से डिस्क्वालीफाई घोषित हो गई हैं। इसके बाद देश में निराशा का माहौल देश में व्याप्त हो गया है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि विनेश फोगाट, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं।

पीएम मोदी (PM Modi) ने साथ ही लिखा कि मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी (PM Modi)  ने आईओए की प्रेसीडेंट पीटी ऊषा (IOA President PT Usha) ने जानकारी मांगी है। पीएम मोदी (PM Modi) ने पीटी ऊषा (PT Usha) से विरोध जताने को कहा है।

विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है?

पढ़ें :- U19 Asia Cup 2026 : सहवाग के तूफान में उड़ा नेपाल, अंडर-19 एशिया कप में 10 विकेट से जीता भारत
Advertisement