Nigeria’s Highest Honor for PM Modi: अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) के दौरे पर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपने पुरस्कार- द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी, नाइजीरिया का यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी नेता है। इससे पहले यह सम्मान सिर्फ ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ (Queen Elizabeth of Britain) को ही मिला था।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इमिग्रेशन, वीज़ा, विदेशियों का पंजीकरण और ट्रैकिंग योजना की अवधी बढ़ाई, मिला 1800 करोड़ का बजट
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) रविवार को तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया पहुंचे हैं, जहां पर संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री न्येसोम एज़ेनवो वाइक (Nyesom Ezenwo Wike) ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान न्येसोम एज़ेनवो वाइक ने प्रधानमंत्री मोदी को अबुजा शहर की ‘चाबी’ भेंट की, जोकि नाइजीरिया के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। यह किसी देश की तरफ से उनको दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है।
प्रधानमंत्री को मिले सम्मान को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबुजा पहुंच गए हैं। मंत्री न्येसोम एजेनवो वाइक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा शहर की ‘कुंजी’ भेंट की। यह ‘कुंजी’ प्रधानमंत्री पर नाइजीरिया के लोगों के विश्वास और उनके प्रति सम्मान को प्रदर्शित करती है।’ बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी, नाइजीरिया के बाद ब्राजील और गुयाना की यात्रा करेंगे।