Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी देश में घूम-घूमकर प्रचार करते हैं कि सरकार बनने पर ‘पक्की नौकरी’ दूंगा, वीडियो में देख लीजिए यूपी के बेरोजगारों की भीड़: कांग्रेस

पीएम मोदी देश में घूम-घूमकर प्रचार करते हैं कि सरकार बनने पर ‘पक्की नौकरी’ दूंगा, वीडियो में देख लीजिए यूपी के बेरोजगारों की भीड़: कांग्रेस

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC)  की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में अभ्यार्थी लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) चौराहे पर इकट्ठा हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रतियोगी छात्र हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों ने पंफलेट छपवाए हैं जिसमें लिखा है न बंटेंगे न हटेंगे। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तक तोड़ डाली, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

इसी वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिया एक्स पोस्ट पर शेयर कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी ने लिखा कि नरेंद्र मोदी घूम-घूमकर प्रचार कर रहे हैं कि BJP सरकार बनने पर ‘पक्की नौकरी’ दूंगा। लेकिन हकीकत ये है कि चाहे महाराष्ट्र हो, गुजरात हो या फिर उत्तर प्रदेश हर जगह बेरोजगारों की भीड़ देखने को मिलती है।

पार्टी ने लिखा कि ये वो राज्य हैं, जहां BJP की सरकार है, लेकिन नरेंद्र मोदी यहां के युवाओं को ‘पक्की नौकरी’ देने की बात नहीं करते। पार्टी ने लिखा कि वीडियो यूपी का है, बेरोजगारों की भीड़ देख लीजिए।

युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य, हम युवाओं के साथ हैं : अखिलेश यादव

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि अब हर हाथ में तिरंगा लहराएगा। उन्होंने लिखा कि भाजपा का ज़ुल्म सहा न जाएगा। युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। हम युवाओं के साथ हैं।

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?

नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं, जब भाजपा जाएगी, तब नौकरी आएगी

यादव ने कहा कि इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जब अपनी मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। उन्होंने कहा कि हम फिर दोहराते हैं कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। जब भाजपा जाएगी, तब नौकरी आएगी। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। हम युवाओं के साथ हैं।

पढ़ें :- H-1B वीजा विवाद पर भारत-अमेरिका में तनाव, भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर क्या हो सकता है इसका असर?
Advertisement