Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय

PM Modi In Japan: प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय

By अनूप कुमार 
Updated Date

PM Modi In Japan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार रात QUAD समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हुए। पीएम सोमवार सुबह टोक्यो पहुंच गए हैं। समिट में पहुचने पर टोक्यो में भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए गए। दो दिवसीय यात्रा पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी ने सोमवार सुबह होटल न्यू ओटानी के बाहर स्वागत के लिए उनका इंतजार कर रहे बच्चों से खास बातचीत की। इस दौरान, पीएम एक बच्चे, रित्सुकी कोबायाशी के हिंदी भाषा में बोलने पर काफी प्रभावित हुए।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, जापान के भारतीय समुदाय ने विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया है। वे भारत में भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे हैं। मैं गर्मजोशी से स्वागत के लिए जापान में प्रवासी भारतीयों को धन्यवाद देता हूं।

Advertisement