PM Modi Bhogapuram International Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। पीएम ने शनिवार को भोगपुरम में अल्लूरी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Alluri Sitarama Raju International Airport) का उद्घाटन किया। भोगपुरम एयरपोर्ट का आधिकारिक नाम अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। ये आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है। भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 अगस्त को फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी।
पढ़ें :- पीएम मोदी पर भड़के विशाल ददलानी, बोले -फ्रेंड्स आज लंबी-लंबी छोड़ने का मन कर रहा है, 20 बच्चों ने आत्महत्या की तो कोई बात नहीं लेकिन साहब को गाली मत दो
5,640 करोड़ रुपये की लागत से बना यह अत्याधुनिक ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी को मज़बूत करेगा और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Union Ministry of Civil Aviation) की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, भोगपुरम एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 17 अगस्त से शुरू होंगे। इसके साथ ही, तय कमर्शियल फ्लाइट्स विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से भोगपुरम एयरपोर्ट पर औपचारिक रूप से शिफ्ट हो जाएंगी।
आंध्र प्रदेश के ‘चुट्टिलु’ कॉटेज, अराकू वैली (Araku Valley) और ‘फ़्लाइंग फ़िश’ से प्रेरित होकर एयरपोर्ट टर्मिनल का डिजाइन किया गया है। इस एयरपोर्ट को हर साल 60 लाख यात्रियों को सुविधा देने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है।