नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी PM (Narendra Modi) लगातार नफरती भाषण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) को उन्हें चेतावनी देने के साथ ही भाषण देने से बैन करना चाहिए। खड़गे ने कहा कि हम जहां भी जा रहे हैं, वहां हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार तय कर लिया है कि वो BJP के साथ नहीं जाएगी। इस बार देश में INDIA की सरकार बनने जा रही है।
पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'
देश की जनता का सपोर्ट INDIA गठबंधन के साथ है। इस बार मोदी जी और भाजपा नहीं आएंगे – हर राज्य में हम आगे जा रहें हैं।
नफ़रत हारेगी, सौहार्द जीतेगा, INDIA जीतेगा ! @IndiaToday के @sardesairajdeep के साथ मेरा साक्षात्कार । pic.twitter.com/t3RQgaxL5e
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 12, 2024
पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि अगर अडानी-अंबानी टेम्पो में भरकर काला धन दे रहे हैं, तो नरेंद्र मोदी उनके यहां छापे क्यों नहीं डलवाते? अडानी-अंबानी के यहां ED, CBI और इनकम टैक्स भेजिए और पूछिए कितना काला धन दिया? राज्य सभा में प्रतिपक्ष का नेता होने के नाते मैं हमेशा PM मोदी से डिबेट करता हूं। मैंने आजतक उनसे जो भी सवाल पूछे, उनका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। सदन से सांसदों को बाहर निकालकर, वो खाली बेंच को संबोधित करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का सपोर्ट INDIA गठबंधन के साथ है। इस बार मोदी जी और भाजपा नहीं आएंगे। हर राज्य में हम आगे जा रहें हैं। नफ़रत हारेगी, सौहार्द जीतेगा, INDIA जीतेगा।