PM Modi Japan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को टोक्यो में एक अनोखे अंदाज में भव्य, आध्यात्मिक स्वागत किया गया।, जब जापानी समुदाय (Japanese community) के सदस्यों ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। जापानी महिलाओं ने भारतीय पोशाक में लोकगीत गाया। इस अवसर पर भारतीय परंपरा (Indian tradition) की झलक देखने मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे। टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया गया। हानेडा हवाई अड्डे (Haneda Airport) पर जापानी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए।
पढ़ें :- बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली...पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना
प्रधानमंत्री भारत-जापान साझेदारी (India-Japan partnership) को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (Prime Minister Shigeru Ishiba) के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों (civilizational relations) और सांस्कृतिक संबंधों (cultural relations) को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान करेगी।
जापान के बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 अगस्त और 1 सितम्बर को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे।