PM Modi leaves for US: पीएम नरेंद्र मोदी आज शनिवार को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। जहां पर वह डेलावेयर के विलमिंगटन में वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। 21 सितंबर से शुरू हो रहे इस शिखर सम्मेलन में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेताओं की मुलाकात होने वाली है। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत भी करेंगे।
पढ़ें :- विपक्ष पर बरसे CM योगी ,बोले- यूपी में अब कट्टा-बम नहीं बनता, युवा खुद लिख रहे हैं अपनी तकदीर
पीएम मोदी ने शनिवार को अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर एक्स पोस्ट में जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “मैं अमेरिका की यात्रा पर जाऊंगा, जहां मैं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। मैं राष्ट्रपति बिडेन द्वारा उनके गृहनगर विलमिंगटन में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। मैं शिखर सम्मेलन में होने वाली चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं राष्ट्रपति बिडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करूँगा। न्यूयॉर्क में, मैं भविष्य के शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा। मैं शहर में एक सामुदायिक कार्यक्रम को भी संबोधित करूंगा।”
I will be on a visit to USA, where I will take part in various programmes. I will attend the Quad Summit being hosted by President Biden at his hometown Wilmington. I look forward to the deliberations at the Summit. I will also be having a bilateral meeting with President Biden.…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2024
पढ़ें :- अब पश्चिम बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, कोलीफार्म बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
अमेरिका में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में गाजा और यूक्रेन में संघर्षों पर विचार-विमर्श हो सकता है। साथ ही, हिंद प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी पर चर्चा की उम्मीद है।