Delhi Assembly Election 2025 Voting: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आज बुधवार सुबह से मतदान जारी है। जोकि शाम छह बजे तक चलेगा। इस बार चुनाव में दिल्ली के डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बाद चुनावी मैदान में करीब 699 उम्मीदवार हैं। जिनकी किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।
पढ़ें :- IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे केस में IIT प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से लंबी पूछताछ, 8 घंटे तक मुंबई क्राइम ब्रांच ने किए सवाल
पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!’
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है-…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 5, 2025
पढ़ें :- केरल में डॉक्टर्स ने नौ साल की लड़की के पेट से निकाला 1 किलो बालों का गुच्छा, एक अजीब बीमारी से जूझ रही थी बच्ची
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘दिल्ली के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं। कांग्रेस को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से मोड़ेगा। वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी सड़कों के लिए कौन ज़िम्मेदार है। स्वच्छ राजनीति करने की बात बोलकर दिल्ली का सबसे बड़ा घोटाला किसने किया।’
दिल्ली के मेरे प्यारे भाइयों-बहनों।
मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आज वोट देने अवश्य जाएं।
कांग्रेस को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकारों की रक्षा करेगा, संविधान को मजबूत करेगा और दिल्ली को प्रगति के पथ पर फिर से मोड़ेगा।
वोट देते समय याद रखें कि प्रदूषित हवा, गंदा पानी, टूटी…
पढ़ें :- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत, सिर्फ हड्डियां बचीं
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 5, 2025
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है। आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद भी वोट करें और अपने परिवार, दोस्तों, पड़ोसियों को भी प्रेरित करें। गुंडागर्दी हारेगी, दिल्ली जीतेगी।’
प्यारे दिल्लीवासियों, आज वोट का दिन है। आपका वोट सिर्फ़ एक बटन नहीं, ये आपके बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव है। अच्छे स्कूल, बेहतरीन अस्पताल और हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का अवसर है।
आज हमें झूठ, नफ़रत और डर की राजनीति को हराकर सच्चाई, विकास और ईमानदारी को जिताना है। खुद…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 5, 2025
पढ़ें :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं
बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भाजपा और कांग्रेस से बराबर की टक्कर मिल रही है। केंद्र शासित प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होना है। जिसके लिए 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 8 फरवरी को मतगणना के बाद पता चलेगा कि दिल्ली में अगले पांच साल कौन सत्ता संभालेगा।