Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, 9.3 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार रुपये

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th installment) का इंतजार अब खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजरात से सीधे किसानों के खाते में पैसे भेजे दिए हैं। किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए पैसा भेजा गया है। पैसा उन्हीं किसानों के खाते में पहुंचेगा जो इस योजना के लिए पात्र हैं और उनके आवेदन में कोई दिक्कत नहीं।

पढ़ें :- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत विपक्ष लिए बनेगा नई राजनीतिक संजीवनी, जानें नवनिर्वाचित MLC अभिजीत वंजारी ने कैसे ढहाया बीजेपी का किला?

कितने बजे जारी हुई 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे गुजरात के बनासकांठा में ‘एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ प्रयोगशाला और ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ पशु फार्म का दौरा किया।

इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने सुबह लगभग 11:30 बजे, बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही, उन्होंने PM-KISAN योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त जारी कर दी। यानी PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त सुबह लगभग 11:30 बजे हर पात्र किसान के खाते में जा चुकी है। इस किस्त के जरिए देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी गई।
Advertisement