Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रूस-यूकेन युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए पीएम मोदी या फिर रोकना नहीं चाहते : प्रियंका गांधी

रूस-यूकेन युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए पीएम मोदी या फिर रोकना नहीं चाहते : प्रियंका गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्याशी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो शेयर कर पेपर लीक मामले में केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस के पास त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ, बोले- इसे नहीं लिया जा सकता है हल्के में

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के रास्ते में हजारों युवाओं ने शिकायत की थी कि हिंदुस्तान में लगातार पेपर लीक होते हैं। उन्होंने कहा कि आज आप सबको मालूम है ​कि देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने उनकी पार्टी के तरफ से दावा किया जाता है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रूस-यूकेन युद्ध (Russia-Ukraine War) रुकवा दिया, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं या फिर रोकना नहीं चाहते। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पढ़ें :- 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हों...NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने साधा निशाना

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने लिखा कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला (Vyapam Scam) हुआ। अब उसी को नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का कारण है कि BJP ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। जब तक ये ठीक नहीं होगा, पेपर लीक चलता रहेगा। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक के जिम्मेदारों को पकड़ा जाना चाहिए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।

‘भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक’

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

Advertisement