नई दिल्ली। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए एक झटके में माफ कर दिये। उन्होंने कहा कि इतने पैसों से मनरेगा (MGNREGA) जैसी क्रांतिकारी योजना 24 साल तक चलाई जा सकती थी।
पढ़ें :- UP Panchayat Chunav Update : तीन महीने में पंचायत चुनाव होना बेहद मुश्किल, पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट बनी बड़ी वजह!
नरेंद्र मोदी ने चंद अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपए एक झटके में माफ कर दिये।
इतने पैसों से MGNREGA जैसी क्रांतिकारी योजना 24 साल तक चलाई जा सकती थी।
जो लोग पूछते हैं कांग्रेस की योजनाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे, वो इन आंकड़ों को आपसे छिपाते हैं।
‘मित्रों पर मेहरबानी’ बहुत हुई,…
पढ़ें :- Video-लखनऊ स्टेशन पर फर्स्ट AC में सफर कर रही महिला के 2.50 लाख के गहने और 25 हजार कैश चोरी, 4 बार चेन पुलिंग पर भी रेलवे से नहीं मिली मदद
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 8, 2024
उन्होंने कहा कि जो लोग पूछते हैं कांग्रेस की योजनाओं के लिए पैसे कहां से आएंगे, वो इन आंकड़ों को आपसे छिपाते हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘मित्रों पर मेहरबानी’ बहुत हुई, अब सरकार का खज़ाना आम आदमी के लिए खोलने का वक्त है।