Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी सत्ता से बेदखल होंगे,जनता ने उनको हटाने के लिए दिया है वोट : अधीर रंजन चौधरी

पीएम मोदी सत्ता से बेदखल होंगे,जनता ने उनको हटाने के लिए दिया है वोट : अधीर रंजन चौधरी

By santosh singh 
Updated Date

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा कि कुछ भी नतीजे आ सकते हैं, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों ने वोट दिया है। पीएम मोदी (PM Modi) और उनकी सरकार के सामने एक चुनौती खड़ी हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी (PM Modi) को हटाने के लिए वोट दिया है। भारत के लोग इस बार मोदी को सत्ता से बेदखल करके ही रहेंगे।

पढ़ें :- तेजस्वी यादव, बोले-क्या 𝐑𝐒𝐒 के ये आतंकवादी देशभर में धमाके करने की साज़िश रच रहे थे?

अधीर ने इसी के साथ अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो मतगणना के दौरान पूरा ध्यान रखें कि कोई भी गड़बड़ी न हो पाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग एजेंट को ध्यान रखना होगा कि कुछ गलत न हो और धोखाधड़ी करके हमें न हराया जाए।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल

बता दें कि विभिन्न एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया गया है। कुछ एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा 400 पार सीटें भी जीत सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इन एग्जिट पोल को फर्जी बताया है और अपनी जीत का दावा किया है।

Advertisement