Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी की अपील : काशी का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा, पहले मतदान फिर करें जलपान

पीएम मोदी की अपील : काशी का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा, पहले मतदान फिर करें जलपान

By santosh singh 
Updated Date

Lok Sabha Election 2024: देश में एक जून को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) काशी की जनता को विशेष तौर पर संबोधित किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे याद है, मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी।

पढ़ें :- Virat Kohli's Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन

कहा कि अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है। अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे। काशी के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है। आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा। आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान। उन्होंने भोजपुरी में लोगों से मतदान स्थल पर पहुंचने की अपील की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का भी आग्रह किया। कहा कि पहले मतदान फिर जलपान….।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साध ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है। काशी के लोगों को एक जून को नया रिकॉर्ड बनाना है। मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है। काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत की धरती है। उन्होंने कहा कि काशी का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और आप काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है।

Advertisement