Delhi Election Results: दिल्ली की सत्ताा में 27 साल बाद BJP की धमाकेदार वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रंचड जीत दी है। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह गारंटी है।
पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे
जनशक्ति सर्वोपरि!
विकास जीता, सुशासन जीता।
दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को @BJP4India को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम…
पढ़ें :- LPG Booking New Rules : एलपीजी संकट खत्म! केंद्र ने एलपीजी बुकिंग समय सीमा को लेकर किया बड़ा बदलाव
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2025
दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी ने चारो खाने चित कर दिया है। 27 सालो बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हो रही है। दिल्ली में मिले ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।
प्रधानमंत्री ने दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।