Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Poco X8 Pro Series : पोको एक्स8 प्रो सीरीज़ का लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें दमदार प्रोसेसर और कीमत

Poco X8 Pro Series : पोको एक्स8 प्रो सीरीज़ का लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें दमदार प्रोसेसर और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Poco X8 Pro Series :  चाइनीज टेक कंपनी पोको जल्द ही भारत में अपनी नई मिड-रेंज गेमिंग एक्स8 प्रो सीरीज़ लॉन्च करने वाली है। खबरों के अनुसार, Poco X8 Pro Series को कंपनी 17 मार्च को Online launch event के जरिए लॉन्च करने वाली है। पोको की यह आने वाली सीरीज Flipkart एक्सक्लूसिव होगी। यानी ऑफिशियल साइट के अलावा इस Poco X8 Pro और X8 Pro Max की सेल Flipkart पर होगी। स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलते हैं।

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

मॉडल्स और दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस
इस सीरीज में दो मॉडल्स Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max 5G शामिल होंगे। कंपनी ने सीरीज की लॉन्च डेट ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन्स के पूरे Specifications का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कन्फर्म किया है कि इस सीरीज में दमदार परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है।

कलर और मेटल फ्रेम
टीजर में Poco X8 Pro व्हाइट कलर तो X8 Pro Max ब्लैक कलर में नजर आ रहे हैं. दोनों फोन में मेटल फ्रेम दिया गया है और साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद हैं। Camera design में वर्टिकल लेआउट दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस के लिए दो अलग कटआउट हैं।

डिस्प्ले
Poco X8 Pro स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस होगी। यह MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और तेज परफॉर्मेंस के लिए LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।

कैमरे
कैमरे की बात करें तो, इसमें डुअल रियर सेटअप होगा जिसमें OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा, जबकि फ्रंट कैमरा 20MP Samsung OV20B होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Agusta Westland AW139 Helicopter : दुनिया का सबसे सुरक्षित VVIP हेलीकॉप्टर, क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम और 310 km की रफ्तार, योगी के विमान बेड़े में शामिल

बैटरी
इस फोन में 7,560mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। मजबूती के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है और साथ ही ultrasonic fingerprint sensor और IR ब्लास्टर जैसे उपयोगी फीचर्स भी शामिल हैं।

Advertisement